सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) गुरुवार की रात तोड़ाई निवासी मो. अनीस के घर से एक बाइक की चोरी हो गई। बाइक संख्या जेएच 18 एफ 1363 को लेकर बड़तल्ला निवासी मो.इमरान अंसारी अपने रिश्तेदार मो.अनीस के घर आया हुआ था। रात को बाइक को घर के बरामदे में रख कमरे में सोने चला गया। सुबह उठने पर बाइक गायब था। इसको लेकर काफी खोजबीन की गई , पर बाइक नही मिला। बाइक मालिक ने बताया कि बरामदे में ही बाइक को रखे थे , जो सम्भवत एक से तीन बजे रात को चोरी हो गई। इसको लेकर शुक्रवार को थाना में आवेदन दी गई है।
Related Posts
Also Read: कोयला वाहनों की मनमानी पर पुलिस का शिकंजा।





