Search

October 22, 2026 7:26 pm

विद्यालय में हो मिट्टी के घड़े में स्वच्छ जल की व्यवस्था

बच्चों को सुबह 8:30 बजे एवं 10:30 बजे घंटी बजाकर पानी पीने के लिए करें प्रेरित

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में बढ़ती गर्मी एवं लू के मद्दे नजर प्रत्येक विद्यालयों में पंखे एवं पीने की स्वच्छ जल की व्यवस्था की जानी है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के पत्रक 56 में सभी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं । पत्र में कहा गया है कि की राज्यभर में तेज धूप और गर्मी से विद्यालय में अध्यनरत छात्र एवं अध्यापक प्रभावित हो रहे हैं ।फल स्वरुप सभी विद्यालयों में बच्चों एवं शिक्षकों को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। ईसके लिए कक्षा के समीप मिट्टी घड़े अथवा कोई अनुकूल पात्र में में जल , ग्लास , टीसनी की व्यवस्था हो। बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। प्रत्येक दिन प्रातः 8:30 बजे एवं 10:30 बजे इसके लिए विशेष रूप से घंटी बजाकर बच्चों को पंक्तिबद्ध घड़े का जल पीने के लिए प्रेरित करेंगे। छात्र प्रत्येक दिन काम से कम विद्यालय अवधि में दो ग्लास जल अवश्य पीए। जहां विद्युत को सुविधा है वहां अविलंब बिजली के पंखे दुरुस्त कर प्रारंभ किया जाए। इस भीषण गर्मी में बच्चों को हिट स्ट्रोक से बचाने के लिए अनुकूल व्यवस्था की जाए जिससे की कोई भी बच्चे अथवा शिक्षक इससे प्रभावित न हो। गर्म हवा एवं मौसम के दुष्प्रभाव से बचने के लिए बच्चों को नींबू पानी, कच्चे आम का शरबत, नमक चीनी का घोल, चना गुड़, कच्चे आम एवं सत्तू का घोल, पीने के लिए प्रेरित करें। जहां मध्यान भोजन की व्यवस्था है छात्र-छात्राओं को स- समय मध्यान भोजन की उचित सुरक्षित और स्वच्छ तथा पौष्टिक भोजन दिया जाना चाहिए। यथा स्कूल में ओआरएस का गोल की भी व्यवस्था रहनी चाहिए। ओआरएस का घोल सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है । बच्चों को तत्काल तेलिय तथा नमक वाले पदार्थों को सेवन न करें इसके लिए प्रेरित की जानी चाहिए। बच्चे खाली पैर ना रहे तथा किसी भी प्रकार का तेज धूप में खेल का कार्यक्रम ना हो इसका ध्यान रखा जाए। विषम परिस्थिति में चिकित्सीय सलाह आवश्यक है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है। पाकुड़ जिला शिक्षा अधीक्षक ने इसे तत्काल सरकारी एवं निजी सभी विद्यालयों में आदेश का सुनिश्चित पालन करने का निर्देश दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!