Search

May 23, 2026 8:34 pm

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) रांची से पाकुड़ जाने के क्रम में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम व पाकुड़ विधायक निशात आलम का लिट्टीपाड़ा में जेनिथ पब्लिक स्कूल जीतपुर के डायरेक्टर फैसल अजीज मदनी ने अपने पिता मौलाना अब्दुल अजीज फैजी के साथ मिलकर लिट्टीपाड़ा में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान मौलाना अब्दुल अजीज फैजी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर आलमगीर आलम से जेनिथ पब्लिक स्कूल जीतपुर के शैक्षणिक माहौल, बच्चों की पढ़ाई तथा विद्यालय के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने विद्यालय से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा विद्यालय को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र की विकास को लेकर भी बातचीत हुई।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए पार्टी लगातार कार्य करती रहेगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी सहित दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!