Search

October 18, 2026 4:11 pm

बकरीद पर्व को लेकर हटिया में बकरों की जमकर हुई खरीद- बिक्री।

सुस्मित तिवारी।

हिरणपुर( पाकुड़ )।बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को साप्ताहिक मवेशी हाट में बकरों की जम कर खरीद – बिक्री हुई। वही इस खरीद -बिक्री को लेकर हटिया परिसर में काफी भीड़ रही। वही मुख्य सड़कों में भी लोगो को खरीद बिक्री करते पाया गया। लोग अच्छे और सस्ते बकरों की खरीदारी को लेकर होड़ मची हुई थी , वही बिक्रेता भी ऊंचे दामो पर बेचने में तुला हुआ था।हटिया में आठ से 30 हजार तक की एक -एक बकरे की खरीदारी हुई। आगामी 17 जून मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा मनाया जाएगा।ग्राहकों का कहना है कि पर्व को लेकर औसत वजन के बकरों की मांग बाजार में अधिक है। बड़ा बकरों की खरीदारी लोग अपने हिसाब से कर रहे है। बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदायिक के लोगो मे काफी उत्साह है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!