बजरंग पंडित
पाकुड़िया: मकरसंक्रांति के अवसर पर दूसरे दिन सोमवार को भी पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सितपुर स्थित गरमपानी मेले में आपार भीड़ उमड़ी।मेले की भीड़ ने यहाँ लगाए गए विभिन्न मनोरंजक साधनों तारामची, बूगी बूगी,जादू,ब्रेकडान्स आदि में चढ़कर जहाँ खूब आनंद लिया । वहीं मीना बाजार सहित अन्य प्रतिष्ठानों में खिलौने,सृंगार, लोहे ,लकड़ियों की सामनो की भी खूब खरीददारी की । मिठाई की दुकानों में भी मिठाइयां खूब बिकी । मेले में शांति बहाल रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी दूसरे दिन काफी मुस्तैद रही । वहीं थाना प्रभारी अभिषेक राय पुलिस बल के साथ मेला में चारों ओर घूम कर जायजा लिया । मेले में पहुँचे बच्चों में भारी उत्साह देखी गयी । मेले में पहुँचे धर्मगुरुओं द्वारा भजन , प्रवचन की प्रस्तुति की गयी।






