Search

May 13, 2026 12:51 am

आगलगी से घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शुक्रवार देर रात झुकाल टुडू के मिट्टी व पुस के घर में अचानक आग लग जाने से हजारों की सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झुकाल टुडू सह परिवार के साथ रात्रि में भोजन कर घर में सोए हुए थे ।उसी दरमियान अचानक रात्रि घर में आग लग जाने से उनकी आंखें खोली और सह परिवार दौड़कर घर से बाहर निकल गए ओर शोर मचाकर अगल-बगल घर के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। मगर देखते ही देखते आग घर को अपने आगोश में ले लिया। घर में बंधे जाल माल को किसी तरह घर से बाहर निकल गया। मगर घर में रखे धान, चावल, सोना, चांदी कपड़ा ,बर्तन ,कागजात सहित दस हजार रुपए जलकर राख हो गया। पीड़ित झुकाल टुडू का पूरा घर जल जाने से सह परिवार बहुत चिंतित है। उन्होंने बताया कि हम लोगों के सर से छत छीन जाने के कारण अब हम लोग सड़क पर आ गए हैं ।घर में रखे सारा सामान भीजल कर राखहो गया । अब खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है । पीड़ित सहित सह परिवार ने प्रशासन से मदद का गुहार लगा रहे है।

img 20240615 wa0019856777862461006126

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!