Search

April 30, 2026 2:03 pm

भूतपूर्व सैनिक पर लाठी से हमला, एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी।

महेशपुर थाना क्षेत्र के चापतूरा गांव में जान मारने की नीयत से लाठी डंडा से वार कर एक भूतपूर्व सैनिक को जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. वादी चापतुरा गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक अरुण कुमार भगत ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है की विगत 11 जून को लगभग सुबह 8:15 बजे मैं अपने घर के दरवाजा के पास खड़ा था. और वादी अरुण कुमार भगत अपना ट्रैक्टर के चालक सिराजुल शेख के साथ बात कर रहा था. वही अचानक चापतुरा गांव निवासी बैद्यनाथ कोड़ा के पत्नी सरस्वती कोड़ा मेरे दरवाजे में आकर हाथ में लाठी लेकर आई और मुझे अभद्र भाषा में गाली गलौज करने लगी तभी, वादी ने कहा कि मेरे दरवाजा में आकर मुझे इस तरह का गंदा गाली गलौज क्यों दे रही हो, बस इतना बात बोलते ही वादी को जान मारने की नीयत से लाठी से अरुण कुमार भगत के माथे पर वार कर दिया. जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गया, तब तक हल्ला सुनकर आसपास के आदमी दौड़कर आया और वादी को बचाया. वही सरस्वती कोड़ा ने जाते-जाते कह कर गई कि आज तुमको गांव वाला आकर मेरे हाथ से बचा लिया, लेकिन मैं फिर आऊंगी और तुम्हें जान से मार कर ही दम लूंगी. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा मैं एसटी जाति की हूं. मैं झूठ एसटी केस में फंसा दूंगी. वादी ने यह भी उल्लेख किया है कि उसके दरवाजे में सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी है. जिसमें सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है. वादी के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 120 /25 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर महेशपुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!