Search

April 28, 2026 1:04 am

दमदमा पीर मजार मैदान मे तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

विधायक और युवा नेत्री उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों को अनुशासन के तहत खेलने का किया आह्वान।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के दमदमा डीजेबी क्लब दमदमा के पीर मजार मैदान मे तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुए।फुटबॉल प्रतियोगिता मे पहुँच कर फुटबॉल खेल का फुटबॉल को आसमान मे उछाल कर फाइनल मुकाबला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल कमिटी के द्वारा मुख्य अतिथि का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।फुटबॉल प्रतियोगिता मे कुल 16 टीमों ने भाग लिया।उद्घाटन मैच सचिन इलेवन स्टार वनम मास्टर टीम सीरिसतला की टीम के बिच हुआ।जिसमे सचिव इलेवन स्टार की टीम ने मास्टर टीम सीरिसतला को एक गोल से पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया।जबकि विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को डीजेबी क्लब के द्वारा पुरुष्कार देकर पुरुषकृत किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सभी खिलाड़िओ को सम्बोधित करते हुए कहा की खेल मे अनुशासन के तहत खेलने की अपील की साथ ही सभी खिलाड़िओ को उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। वही युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी खिलाड़िओ को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दिया।इस मौक़े पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,साइमन मुर्मू,समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20241020 wa00234504143248883139750
img 20241020 wa00223871457878274109875

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!