Search

April 25, 2026 11:30 am

संथाल परगना क्लब रामनाथपुर के और से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के रामनाथपुर फुटबॉल मैदान में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया गठबंधन प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी शामिल हुए । मुख्य अतिथि का स्वागत आदिवासी रीति रिवाज में नाच गान गाकर किया ।खेल कमिटी के अध्यक्ष सीमा टुडू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया । इस खेल में फाइनल मैच बीएफसी कोयला चौक वनम यंगस्टार श्रीरामपुर के बीच हुआ । जिसमे बीएफसी कोयला चौक की टीम ने यंगस्टर श्रीरामपुर की टीम को एक गोल से पराजित किया । वही क्लब के द्वारा विजता टीम को 15 हजार एवं उपविजेता टीम को 12 हजार रूपए देकर पुरुष्कृत किया गया ।इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक व झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को आगे और भी बेहतर तरीके से खेलने की अपील की एवं मतदान कों लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया । उन्होंने हेमंत सरकार के कार्यकाल में किए गए उपलब्धियों को लोगो बताया एवं 20 नवंबर को क्रम संख्या 3 पर वोट देकर हेमंत सोरेन को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया ।इस अवसर पर सोशल मीडिया सदस्य इकबाल हुसैन ,राजू मुर्मू,मुताहर शेख ,जोशिम शेख ,तौसीफ शेख , कहां हंसदा,साहिबुल शेख,डर्फी शेख ,कालू मंडल,मिकाइल मुर्मू,खेल कमिटी के सचिव ओनाश टुडू कोषाध्यक्ष बिमल मरांडी ,अजय सोरेन ,नारायण किस्कू , जॉन मुर्मू ,मुखिया लखीराम ,देवीधान सोरेन समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता एवं सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे ।

img 20241117 wa00546277639720560584631

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!