Search

April 26, 2026 3:01 pm

सड़क दुर्घटना में नाबालिग सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, वाहन को किया जब्त।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक नाबालिक बच्चा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पहला घटना गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे सोगले गांव के समीप जेएच 16बी 3185लकड़ी लदा टेंपो का एक्सेल टूट जाने से पलट गया जिससे तेतोलटोला निवासी सामु पहाड़ियां 55 घायल हो गया। वही दूसरी घटना लिट्टीपाड़ा लब्दाघाटी पीडब्ल्यूडी सड़क रणबिहार के समीप रणबिहार निवासी मुड़की पहाड़ियां के 8वर्षीय पुत्र जॉन पहाड़ियां मोटरसाइकिल के चपेट में आ गया जिससे मोटरसाइकिल चालक सकला गांव निवासी गोले पहाड़ियां सहित बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया गया जहां उक्त तीनों घायलों का ईलाज किया गया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया गया है।

img 20241107 wa00382898197745093165275

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!