Search

May 12, 2026 7:04 pm

दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,रेफर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।तीनो घायलों को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा तीनो घायलों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करणघाटी गांव निवासी दीनबंधु मंडल उर्फ मंगल अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच16ए 9491से लिट्टीपाड़ा से अपने घर जा रहा था कि हिरणपुर की ओर से आ रहे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के करबला गांव के अबदुल हलीम व जाहिद शेख के मोटरसाइकिल संख्याडब्ल्यू बी 94क्यू 3785से टक्कर हो गया। घटना में दीनबंधु मंडल 38 , अबदुल हलीम 25 वर्ष जाहिद शेख 24गभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान डॉ आनंद कुमार ने बताया घायल तीनों व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।तीनो व्यक्ति का पैर बुरी तरह से टूट गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया दुर्घटनाग्रस्त दोनो मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है।मामले की जांच किया जा रहा है।

img 20240620 wa00202139123207735490022

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!