Search

May 9, 2026 6:41 pm

टोटो ने ट्रैक्टर की ट्रॉली में मारी टक्कर, बाल बाल बचे नगर परिषद कर्मी

स्वराज सिंह

पाकुड़ एसडीपीओ आवास के समीप एक तेज रफ्तार बिना नंबर के टोटो ने ट्रैक्टर की ट्रॉली में टक्कर मार दी,टक्कर काफी तेज था जिसके कारण टोटो में बैठे कई लोग गिर पड़े,इसी टोटो की अगली सीट पर नगर परिषद का कर्मी राकेश कुमार अपने कार्यालय जाने हेतु बैठे हुए थे,टोटो चालक के द्वारा लापरवाही दिखाते हुए बिना सिग्नल दिए टोटो को मोड़ लिया गया और आगे खड़ा नगर परिषद के ट्रैक्टर के डाला में टक्कर मार दिया,टक्कर की वजह से नगर परिषद के कर्मी राकेश कुमार के सिर पर काफी चोटें आई है और बाकी सवारी सुरक्षित देखे गए, टोटो भी काफी छतीग्रस्त हो गया, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो ने नगर थाना पुलिस एवं डीटीओ कार्यालय को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर डीटीओ कार्यालय से टेक्निकल इंजीनियर मोहम्मद आजाद और पुलिस बल पहुंची और मामले की जानकारी प्राप्त की, एएसआई राम उरांव ने टोटो और टोटो चालक पंकज कुमार मंडल, पिता विकास कुमार मंडल, ग्राम- देवपुर पाकुड़ को अपने साथ थाना लेकर गई। खबर लिखे जाने तक टोटो चालक के द्वारा घायल कर्मी राकेश को बंगाल के निजी हस्पताल में बेहतर इलाज हेतु लेकर जाया गया है। शाम तक नगर थाना में इस संबंध पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

img 20240605 wa00403950300401301117621
img 20240605 wa00394164873929913043249

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!