Search

June 19, 2026 6:45 am

125 किसानों का प्रशिक्षण प्रारंभ

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)वित्तीय वर्ष 2023-24 में एग्री स्मार्ट ग्राम योजना अन्तर्गत सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड, रॉची के राज्यादेश के आलोक तालपहाड़ी पंचायत के डूमरिया में ग्राम सभा के माध्यम से चयनित 125 किसानों के बीच 10 दिनों का प्रशिक्षण दिनांक 08 जनवरी 2024 से प्रारम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण के पहला दिन प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू एवं एनएफएसएम के तकनीकी सहायक सपन सोनल तिर्की ने राज्य एवं केन्द्र प्रयोजित सोजनाओं से अच्छादित करने हेतू कृषि एवं संबद्ध विभागों के विषय के बारे में चर्चा करते हुए उपस्थित किसानों को बताया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एग्री स्मार्ट विलेज के चयनित डुमरिया ग्राम के सभी किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!