Search

May 6, 2026 7:28 am

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

25 अगस्त से प्रारम्भ होगा अभियान

राहुल दास

हिरणपुर(पाकुड़): राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर मंगलवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। प्रशिक्षण में सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है , पर पड़ोसी देश पाकिस्तान , अफगानिस्तान आदि में अभी भी पोलियो का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से बचने के लिए हमे सतर्क रहना आवश्यक है। इसलिए यह अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है। वही डब्लूएचओ के मॉनिटर ने कहा कि यह अभियान आगामी 25 , 26 व 27 अगस्त तक चलेगी। इसमे शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चो को पोलियो की दो खुराक दी जाएगी। इस वर्ष का यह पहला राउंड है। जो देश के झारखण्ड , बिहार सहित चार राज्यो में आयोजित की जा रही है। पोलियो मुक्त भारत को लेकर पूर्व में व्यापक रूप से कार्यक्रम चलाया गया था। वर्ष 1999 में अलीगढ़ , 2010 में पाकुड़ व 2011 में हावड़ा बंगाल में इस बीमारी से ग्रसित मरीज मिला था। जो आज पूरे देश मे समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है। हिरणपुर प्रखंड में 17166 बच्चो को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी वेक्सीनेटर , पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मी निष्ठा के साथ इस कार्य को करेंगे। सभी सम्बन्धित बूथ व घर घर जाकर बच्चो को दवा पिलायेंगे। जिससे कि कोई भी बच्चे न छूटे। इस अवसर पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार , प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा ,पर्यवेक्षिका लुइस मुर्मू , एमपीडब्ल्यू बर्नार्ड सोरेन आदि उपस्थित थे।

img 20240813 wa00346940711665921800916

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!