Search

April 27, 2026 2:34 am

चुनाव सकुशल पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए 134 माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण।

राजकुमार भगत

माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रशिक्षण का जायजा लेने सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक राज +2 स्कूल पहुंचे। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक लिट्टीपाड़ा जितेन्द्र कुमार शुक्ला, सामान्य प्रेक्षक पाकुड़ युगल किशोर पंत, सामान्य प्रेक्षक महेशपुर ए० शंभुगा सुंदरम एवं पुलिस प्रेक्षक श्री के० सत्यानारायण एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पूर्व माइक्रो ऑब्जर्वर को समय पर डिस्पैच सेंटर पहुंचने, पोलिंग पार्टी के साथ समन्वय बनाकर चलने, बूथ में आवश्यक तैयारियों की स्थिति देखने, मतदान की समाप्ति उपरांत रिसीविंग सेंटर तक के कार्य, मॉक पोल का निरीक्षण, मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति, अमिट स्याही, मतदाता रजिस्टर आदि का निरीक्षण करना सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। विधानसभा आम चुनाव कार्य सुचारू रूप से संचालन करने के लिए सभी अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। आप सभी की ड्यूटी माइक्रो आब्जर्वर के रूप में लगाई गई है। इसलिए आप सभी कुशलता पूर्वक सौंपे गए जिम्मेदारियों का आपसी समन्वय से निर्वहन कर निर्वाचन कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!