बजरंग पंडित
पाकुड़िया आदिवासी पुलिस परिवार संगठन ने शुक्रवार को तालवा चौक पाकुड़िया पाकुड़ में कार्यालय का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती जुलि खिष्टमाणी हेम्ब्रम एवं पुलिस अवर निरीक्षक सौलेन्द्र कुमार साह के हाथों फीता काट कर किया।इस भव्य समारोह में अध्यक्षा श्रीमती मुनिता मुर्मू ने जिला परिषद अध्यक्षा को पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया वहीं सचिव श्रीमती एलबिना किस्कू ने शौलेन्द्र कु०साह को पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया । उद्घाटन समारोह में आदिवासी पुलिस परिवार महेशपुर एवं पाकुड़िया के सभी पुलिस परिवार संयुक्त रूप से उपस्थित हुए।इस समारोह में आदिवासी पुलिस परिवार के अध्यक्षा श्रीमती मुनिता मुर्मू ने बताया कि यह संगठन सभी पुलिस परिवारों का संयुक्त परिवार है जो सभी पुलिस परिवारों को एक सुत्र में बाॅधने का काम करेगी। साथ ही पुलिस परिवार से संबंधित सभी समास्याओं को पहल करेंगे । साथ ही सचिव श्रीमती एलबिना किस्कू ने बताया कि पुलिस परिवार संगठन ही नहीं बल्कि जन कल्याणकारी तथा जन हित में कार्य करेगी जि०परि०अध्यक्षा ने खूशी जाहिर करते हूए कहा कि यह संगठन सभी लोगों की हित में कार्य करने की अभिलाषा की कामना करते हैं। सफल संचालन में कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मरांडी सुशीला किस्कू , मुनू सोरेन, बिनोती मरान्डी ,सुरूजमुनी मुर्मू , मानिक हेम्ब्रम , प्रकाश सोरेन , फूलमुनी हेम्ब्रम , तारकेश्वर मरांडी ,, रामेश मुर्मू , अल्फ्रेड टुडू ,पाउल मुर्म, रूबान किस्कू चार्लेश सोरेन आदि ने सक्रिय निभाई




