एंकर सुधीर चौधरी ने दिया था विवादित बयान।
स्वराज सिंह
पाकुड़ ।शनिवार को नगर थाना परिसर में केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रों द्वारा एंकर सुधीर चौधरी द्वारा आदिवासी को नीचा दिखाने हेतु की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एससी एसटी थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाने हेतु ओडी अफसर सनातन माझी को आवेदन सौंपा है।आवेदन में लिखा गया है कि वर्तमान समय में झारखण्ड की राजनैतिक हालत बदल रही है ।इस बीच आज तक के टीवी एंकर के द्वारा भारत के मूल निवासी आदिवासी को सार्वजनिक रुप से हिदी न्यूज चैनल आज तक के प्राइम टाइम के कार्यकाम के उघोषक सुधीर चौधरी द्वारा अभद्र टिप्पणी किया गया। उन्हौने कहा हेमंत सोरेन को 30-40 साल पहले की तरह जंगल में जाकर आदिवासी बनकर रहना पड़ेगा। जिससे यह प्रतीत होता है की सुधीर चौधरी जातीय विशेष से ग्रसित हैं । इनके नजर में आदिवासियों का मतलब जंगली से है। उनके इस अभद्र टिप्पणी से पूरा आदिवासी समाज आहत है। हम लोग उसको बताना चाहते की आदिवासी समाज जंगली नही है। देश के राष्ट्रपति द्वौपदी मुर्मू आदिवासी ही है। , ऐसे में सुधीर चौधरी जी के द्वारा आदिवासी को जंगली बताना निहायत जातिवाद से ग्रस्त और ऊँच-नीच की भावना से प्रेरित मालूम पड़ता है। उनके इस घाटिया बयान से पूरा आदिवासी समाज आहत है और आदिवासी समाज को नीचा दिखाने की उनकी इस मंशा का सवैधानिक और लोकतांत्रिक रुप से विरोध करते है और प्राथमिक की दर्ज करने नगर थाना पहुंचे हैं।





