पस सदस्य की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर
अपने सरल व मिलनसार स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय थी डाबली।
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के चेंगाडांगा पंचायत के पंचायत भवन परिसर में शोक सभा आयोजित कर पंचायत समिति सदस्य डाबली वीवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मुखिया बिपिन सरदार की अध्यक्षता में पंचायत सेवक सुकुमार ठाकुर, उप मुखिया व वार्ड सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर मुखिया बिपिन सरदार ने कहा कि हमने एक ऐसे शख्स को खो दिया है, जिसकी भरपाई दूर-दूर तक नहीं की जा सकती। दिवंगत पंचायत समिति सदस्य अपने कार्यकाल में जनता की आवाज को पूरी ईमानदारी से रखते थे।वहीं पंचायत सेवक कुमार ठाकुर ने कहा कि ने कहा कि उनकी कमी को भविष्य में कभी भी भरपाई नहीं की जा सकती है।डाबली वीवी जैसे लोग नैतिक एवं सामाजिक मूल्य का हमेशा निर्वहन करते हुए कभी भी गलत समझौता नहीं किए। उनके इसी गुण ने उन्हें लोगों के बीच हमेशा लोकप्रिय बनाए रखा। उनके निधन से प्रखंड व पंचायत के लोगों की अपूरणीय क्षति हुई है।शोक व्यक्त करने वालों में अली अकबर, सोहेल शेख,मनोज पहाड़िया, पागान हांसदा, जोसीरोल शेख, सद्दाम शेख, नफीजुल शेख शामिल थे।
अचानक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर
लगातार दूसरी बार बतौर पंचायत समिति सदस्य रही डाबली वीवी का आकस्मिक निधन मंगलवार की रात 11:30 बजे अपनी आवास में हुई।उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। मौत का खबर सुन उनके घर में अंतिम दर्शन को लोगों का तांता लग गया।बुधवार को जोहर नमाज के बाद गांव में ही जनाजे की नमाज पढ़ उन्हें कब्रिस्तान में दफनाया गया।अपने सरल व मिलनसार स्वभाव के कारण वो काफी लोकप्रिय थी।






