Search

May 1, 2026 12:19 pm

जूनियर डॉक्टर मोमिता रॉय की दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग, तृणमूल कांग्रेस ने उठाई आवाज

भारत में बेटियों के साथ दुष्कर्म आम हो गया है, मजबूत कानून बनाने होंगे,मो0 आसराफुल शेख।

सतनाम सिंह

आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर मोमिता रॉय की दुष्कर्म और हत्या के मामले में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना को सर्वोच्च न्यायालय और सीबीआई को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिदिन बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं और इसे रोकने के लिए भारत सरकार को मजबूत कानून बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता दीदी ने पहले ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्राचार किया है और इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर आवाज उठाएगी और दोषियों के लिए फांसी की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि दोषियों को कड़ी सजा मिले।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!