राजकुमार भगत
पाकुड़ । मंगलवार को प्रखंड अतंर्गत कालिदाशपुर पंचायत भावन में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर टीवी स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ जांच शिविर में मुख्य रूप से डूंगरी टोला, कशिला, हरिपुर पैरोलबोना, कालिदाशपुर ग्राम से विभिन्न आयु वर्ग के 155 लाभार्थी अपने समस्या निदान हेतु आए । सामूदायिक स्वास्थ अधिकारी आनंदी और सबीना जी ने ग्रामीणों का स्वास्थ जांच की जांच के बाद एएनएम मेरी और बीना कुमारी द्वारा दवा वितरण किया गया। शिविर में पहुंचे वरीय स्वास्थ पर्यवेक्षक सदानंद ओझा , पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशांत कुमार दुबे और पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर मो सानिफ अंसारी ने घर घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया एवं बहुत ही बारीकी से टीवी के बारे में समझाया गया। मौके पर पहुंचे डीटीओ डॉ कौशल कुमार सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर पिरामल स्वास्थ्य से डीपीएम , तुहीन बनर्जी, पीएल मनोज कुमार महतो और गांधी फेलो अफ़रोज़ आफरीन, सोनिका, तूली जी और पंचायत अतंर्गत सभी सहिया उपस्थित रहे।





