Search

October 8, 2026 2:06 pm

अवैध शराब बिक्री के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

बजरंग पंडित

विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस का नगर थाना क्षेत्र में जांच अभियान जारी है इसी क्रम में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री के मामले पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों की पहचान निमाई सिंह और गौरंगो सिंह के रूप में हुई। दोनों आरोपी शहरग्राम में अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से अवैध शराब बरामद की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 268/24 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 274/27एस बीएनएस और 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी से अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगेगी और समाज में अपराध को कम करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने आम जनता से सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!