स्वराज सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया की उपस्थित नालसा द्वारा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना 2024 के अंतर्गत डालसा, पाकुड़ में बच्चों के लिए नवगठित कानूनी सेवा इकाई (एलएसयूसी) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का का आज समापन किया गया।आज के इस कार्यक्रम में सचिव अजय कुमार गुड़िया ने उपस्थित नवगठित टीम सदस्यों को बच्चों के हित से संबंधित कई पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। टिम के सदस्यों को एक नए जिम्मेवारी से अपने कार्य को करने के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दी गई।






