Search

April 24, 2026 6:17 pm

बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवा इकाई का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू।

स्वराज सिंह

पाकुड़ में बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवा इकाई के दो दिवसीय ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस कार्यक्रम का आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, सचिव अजय कुमार गुड़िया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर की।कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं नव संचालित योजना-2024 सहित बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं पर अपनी बातों से नवगठित कानूनी सेवा इकाई के सदस्य को जानकारी से अवगत कराया। न्यायिक पदाधिकारी ने बच्चों के हित से संबंधित हितधारकों को विधि का उल्लंघन और देखभाल के योग्य बालकों के मामले में बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, बाल न्यायालय, डीसीपीओ, बाल गृहों तथा बाल पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए मामलों में समिति और बोर्ड निर्णय लेती है, बच्चों के पुनर्वास के संबंध में उन्होंने बताया की बच्चों को परिवार आधारित देखभाल उनकी प्राथमिक आवश्यकता है।

img 20241127 wa00489168499028458323750
img 20241127 wa00502230597444036362517

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!