Search

October 18, 2026 12:32 am

तेजरफ्तार अज्ञात हाईवा के धक्के से दो घर समेत एक बिजली का पोल हुआ क्षतिग्रस्त।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के डुमरघाटी गांव में बुधवार अहले सुबह एक तेजरफ्तार अज्ञात हाईवा के धक्के से दो घर समेत एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. जिसको लेकर ग्रामीणों ने महेशपुर- गुम्मामोड मुख्य सड़क को घण्टो जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डूमरघाटी गांव निवासी सोना मुर्मू और सरिता मुर्मू के झोपड़ीनुमा घर को एक तेजरफ्तार अज्ञात हाईवा करीब साढ़े तीन बजे तोड़ते हुए मौके से रफ्फूचक्कर हो गया. जिसके बाद मकान मालिक व ग्रामीण घर टूटने की जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण एखट्टा होकर मकान मालिक व आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों घर की मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, एसआई कैला उरांव व दलबल के साथ जाम स्थल पहुँचकर आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन मकान मालिक व ग्रामीण उचित मुआवजा दिलाने की बात पर अड़े रहे. वही प्रशासन के द्वारा घण्टो समझाने बुझाने के बाद मुआवजा राशि दिलाकर सड़क जाम को हटाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!