Search

May 12, 2026 9:17 am

दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो और बदमाश गिरफ्तार, अन्य पांच की तलाश जारी।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

अमर भगत

पाकुड़: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीते 6 जून को दो चचेरी बहनों के साथ हुए सामूुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस बाबत बुधवार को अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि दो युवतियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले स्टीफन मुर्मू (20) एवं मानिकराम मुर्मू (22) को पुलिस ने छापेमारी कर बीते मंगलवार की रात बड़ा एक गांव से गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस कांड में कुल 12 बदमाश शामिल थे। जिनमें से रावण सोरेन (25) एवं पतरास मुर्मू (22) को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, 14 जून को एक अन्य आरोपी स्टीफन मुर्मू (20) ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके अलावे मंगलवार को इस कांड में शामिल बड़ा बांधकोइ खुर्द निवासी अर्जुन मुर्मू एवं मोहन मुर्मू ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस मामले में अब तक कुल सात लोग जेल भेजे जा चुके हैं। बाकी बचे पांच आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर एसआई मृत्युंजय कुमार, अजय महतो व अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!