प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सिमलोंग ओपी क्षेत्र में रविवार देर रात दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पहला घटना कदवा के पास एक अज्ञात गाड़ी के ठोकर से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। सोनाधनी पंचायत के जामुकुड़ीया गाँव निवासी रामा पहाड़िया उम्र 26 वर्ष हाथिबथान हटिया से घर आ रहा था कि पिछे से अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए फरार हो गया। जिससे रामा गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क में गिर गया। वही दुसरी घटना चटकम के समीप एक महिला को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे महिला बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर घटना स्थल पर एएसआई अशोक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर घायलो को एंबुलेंस व पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लिट्टीपाड़ा लाए ,जहाँ डा०आनन्द के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। साथ ही दोनों को गंभीर चोट आने को लेकर बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया। वही डॉ आंनद ने बताया कि रामा पहाड़िया के पैर फैक्चर होने व महिला को माथे पर गंभीर चोट के वजह से दोनों को बेहतर उपचार के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया है।





