Search

May 17, 2026 6:15 am

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त ,दो व्यक्ति घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) सिंमलौग ओपी क्षेत्र के घाघरी धनघरा ग्रामीण सड़क विद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें जिजा साला दोनों घायल होकर गिर पड़े. जानकारी के अनुसार दिसुम्बर पहाड़िया 26 धनिगोड़ा निवासी व जिजा भिमा पहाड़िया 35 कलदम गांव से हाथिबथान हटिया जा रहे थे कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार के होने के कारण संतुलन खो दिया जिससेे मोटरसाइकिल सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना मोटरसाइकिल में सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गया. ग्रामीणों की सुचना पर सिमलोंग पुलिस दोनों घायल को लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. जहाँ डाॅ आनन्द के द्वारा दोनों घायलों का समुचित इलाज कर गहरी चोट होने पर दोनों घायल को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया.

img 20240505 wa00327623780951696599879
img 20240505 wa00313228564907719629372

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!