Search

May 10, 2026 5:26 pm

मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के समीप गुरुवार देर शाम साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर से मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जामजोड़ी गांव निवासी सफल हेम्ब्रम 24 व मोहनपुर गांव निवासी हेमलाल हांसदा 19 लिट्टीपाड़ा से अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर तेजरफ्तार से अपने घर जा रहा था कि बरमसिया के समीप आगे जा रहे साइकिल सवार को ठोकर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!