बिना हेलमेट के वाहन चलाने व वैध कागजात नहीं रखने वाले चालकों की अब खैर नहीं
सुदीप कुमार त्रिवेदी
उपायुक्त पाकुड़ के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ संजय पीएम कुजूर के निर्देशानुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पहिया वाहनो का जांच अभियान चलाया गया । इस वाहन जाँच अभियान में सख़्ती के साथ दो पहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया जिसके कारण वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया । इस वाहन जांच अभियान को सफल बनाने में पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पूरे फॉर्म में दिखे l इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट(चालक एवं सह यात्री), बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर (आगे एवं पीछे) प्लेट लिखें, बिना इंश्योरेंस, बिना पॉल्यूशन एवं अन्य का उपयोग या वैध दस्तावेज दुरुस्त किए बिना अपने वाहन का परिचालन करते हैं वैसे वाहन चालको को अगर पाकुड़िया थाना अंतर्गत वाहन का परिचालन करना है तो सभी वैध कागजातों एवं हेलमेट पहनकर ही वाहन का परिचालन करेंगे, अन्यथा पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम 2019 के अंतर्गत दंड की राशि वसूलने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी l थाना प्रभारी पाकुड़िया अमित कुमार सिंह एवं जिला सडक सुरक्षा प्रबंधक, परिवहन विभाग पाकुड़ के रितेश कुमार सिंह के द्वारा कहा गया की इस प्रकार का निरंतर वाहन जांच होते रहने से दुर्घटनाओं में कमी आती है एवं जांच के दौरान जप्त किए गए सभी वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना होने की संभावनाओं के बारे में जागरूक कर सड़क पर चलने के सही नियम कायदे एवं सभी प्रकार के वाहन परिवहन परिचालन से संबंधित अन्य जरूरी एवं मुख्य बातों को बातो को भी बताया एवं समझाया जाता है जिससे कि इन चालकों के माध्यम से अन्य चालकों में भी सही अनुपालन के साथ वहां परिचालन करने का कार्यशैली उत्पन्न होती है l इस वाहन जांच में कुल चौबीस वाहनों से मोटर वाहन अधिनियम 2019 की सुसंगत धारा अंतर्गत कुल बीस हजार छः सौ रूपये वसूल की गई और साथ में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन के द्वारा पाकुड़िया थाना के मुख्य द्वार पर आमजनों के बीच हिट एंड रन की दुर्घटना होने पर क्या जरूरी दस्तावेज एवं उपाय कर झारखंड सरकार के द्वारा दिए जा रहे इस संबंध में मुआवजा की राशि तथा नेक नागरिक बनाने से संबंधित पोस्टर लगाया गया l थाना प्रभारी एवं अन्य थाना के पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि इस पोस्ट में जो भी जरूरी बातें बताई गई हैं उसको आपके माध्यम से थाना में आए सभी प्रकार के आम लोगों को भी बताया जाए जिससे कि सरकार के द्वारा मिलने वाली इस मुआवजा की राशि एवं प्रोत्साहन की राशि का लाभ ज्यादा से ज्यादा पाकुड़ जिला के निवासी ले सके l






