Search

June 17, 2026 10:58 pm

छत के सीढ़ी से गिरकर दो वर्षीय बच्ची हुई घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

घायल बच्ची को कोलकाता पीजी अस्पताल में चल रहा था इलाज।

सतनाम सिंह

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के सीतापहाड़ी गांव निवासी अजीजुल शेख की करीब 2 वर्ष की मासूम बच्ची मरियम खातून छत के सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल को गया। परिजनों इलाज के लिए उसे लेकर कोलकाता पीजी अस्पताल ले गए।कोलकाता स्थित पीजी अस्पताल में ही गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दरअसल बुधवार को दोपहर के करीब 1 बजे अजीजुल का करीब दो वर्षीय बच्ची मरियम खातून अपने ही घर में खेल रही थी।इसी दौरान वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गयी। गिरने के बाद मरियम की सर पर काफी गंभीर चोट आई।परिजन उसे लेकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित पीजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा था कि गुरुवार की सुबह करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इधर सीतापहाड़ी के मुखिया आसिफ अली हादी ने बताया अजीजुल की बेटी की मौत सीधी से गिरकर हुई है जिसके शव को कोलकाता से लाने की प्रक्रिया चल रही है। खबर लिखे जाने तक शव घर तक नहीं पहुंचा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!