Search

May 10, 2026 8:34 am

चोरी करने के प्रयास में पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक,दो फरार।

पुलिस गश्ती दल को देखते ही भागने लगे शातिर तीनों युवक,पुलिस ने दौड़ा कर एक युवक को पकड़ा दो फरार।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा पुलिस ने बीते रात बस स्टैंड के समीप लल्लन भगत के ट्रैक्टर गैराज के समीप चोरी करने की नियत से आए तीन युवकों को देखा, तभी पुलिस गश्ती दल को देखते ही तीनो युवक वहां से भागने लगे जिससे कि पुलिस को शक हुआ पुलिस भी इन तीनो युवकों के पीछे भागी जिसमे पुलिस ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया बाकी दो भागने में सफल रहे।पकड़े गए युवक के पास से चोरी करने को लेकर कई औजार सामान बरामद किए गए है।पुलिस के द्वारा युवक से पूछताछ करने पर पता चला तीनों ही युवक पाकुड मुफस्सिल थाना क्षेत्र इशाकपुर के निवासी है। पुलिस अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया की तीनो ही युवक चोरी करने की नियत से आए थे यह तो गनीमत थी की मौके पर अचानक पुलिस दल पहुंच गई जिससे चोरी की घटना को टाला जा सका,एक युवक को पकड़ लिया गया है बाकी दोनो युवक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा और इनके पास से कई औजार सामान मिले है जिनका इस्तेमाल यह लोग चोरी करने के समय करते है जो की जप्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी के निर्देश पर कांड संख्या 39/24, धारा 305/331/62 BNS दर्ज करते हुए मेकतर शेख,पिता तौफिक शेख, इशाकपुर पर कानूनी कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत पाकुड को भेज दिया गया है।

img 20240723 wa0017455622203082733430

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!