सुदीप कुमार त्रिवेदी
जिले वासियों को यातायात नियमों से अवगत कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा कोषांग पाकुड़ के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पाकुड़ अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मेन ब्रांच पाकुड़ में बैंक के सभी कर्मियों एवं प्रबंधक एवं बैंक में उपस्थित सभी खाताधारकों एवं आम जनता को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के बारे में अवगत कराया गया व इसकी महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई । चर्चा व जागरूकता के मद्देनजर जिले के अंदर होने वाली सड़क दुर्घटनाएं इन दुर्घटनाओं में होने वाली जानमाल के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि इन दुर्घटनाओं में मूल रूप से लापरवाही से वाहन चलाने, हेलमेट के ना प्रयोग करने, ओवर स्पीडिंग व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना करने जैसे कारणों की चर्चा की गई। सजगता एवं जागरूकता को दुर्घटना रोकने व कम करने का मुख्य उपाय बताया गया एवं साथ ही सभी से सीट बेल्ट लगाने की भी अपील की गई । इसके अलावे सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी नियम जैसे गुड सेमी रिटर्न पॉलिसी, हिट एंड रन व सड़क पर चलने के नियम एवं कायदो के बारे में बताते हुए नियम के उल्लंघन करने पर दंड की राशि वसूलने और वाहन को जप्त करने, वाहन स्वामी का लाइसेंस रद्द करने, कुछ-कुछ धाराओं में वाहन स्वामी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने एवं अन्य जरुरी बातों से भी आम जनता को अवगत कराया गया ।






