मामला दमदमा पंचायत के रघुनाथपुर के समीप खेत में तिल की फसल के बीच गांजा की अवैध पौधा लगाने को लेकर है।
एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के दमदमा पंचायत के किसानों को प्रगतिशील किसानों में गिना जाता है. लेकिन आज खेत मे गांजे का अवैध पौधा लगाकर क्षेत्र में बदनाम हो रहा है। आपको बताते चले कि महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा पंचायत के रघुनाथपुर के समीप खेत में तिल की फसल के बीच गांजा की अवैध पौधा लगाया गया है. जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव निवासी मिलन मंडल नामक व्यक्ति ने अपने खेत में गांजा का पौधा लगाकर मालामाल हो रहे हैं. इस बार वे अपने खेत में तिल के फसल के बीच गांजा का पौधा लगाया हैं. यदि इस नशे की खेती को स्थानीय व जिला प्रशासन नकेल नहीं कश्ती है तो आने वाले दिनों में पूरा क्षेत्र नशे में डूब जाएगी. किसान लाभ के लिए जोखिम उठाने से भी नहीं कतराते हैं.
खेती से पत्रकार के द्वारा फ़ोटो, वीडियो लेने के बाद किसान ने आननफानन में अपने खेतों से गांजा के पौधों को किया नष्ट
वही गुप्त सूचना पर पत्रकार ने उक्त गांव पहुँचकर गांजा की खोज में तिल की फसल के बीच पहुँचा. उसके बाद पत्रकार ने कवरेज कर लौट रहा था. इसी दरम्यान उक्त खेत के मालिक मिलन मंडल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर किसान ने अपने खेत से गांजा का पौधा को उखाड़ फेंक दिया।
क्या कहते हैं मृदा वैज्ञानिक
इस संबंध में मृदा वैज्ञानिक विनोद कुमार ने बताया कि यह प्रतिबंधित गांजा है. कहा कि नारगोटेक एक्ट के तहत प्रतिबंधित फसल है. इस पर जिला प्रशासन के द्वारा उचित कार्यवाही करने की जरूरत है।






