Search

October 15, 2026 5:34 pm

भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम बुथ नंबर 41पर सुना।मोदी जी ने संवाद में कहा आज उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप में जुड़कर लाखों रुपए कमाती है,7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलुम दिवस मनाया जाएगा, हैंडलुम उत्पाद को पापुलर बनाने में काफी लोग जुटे हैं।खादी कपड़ों के बारे में मोदी जी ने कहा लोकल उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा लोग पापुलर करने में लगे है।पहली बार खादी का ग्राम उत्पाद और हैंडलुम बिक्री डेढ़ लाख बढ़ा है।इस उत्पाद में महिला सबसे ज्यादा जुड़ी है,मोदी जी ने कहा लोकल उत्पाद को #My product My Pride लिखकर सोशल मीडिया में अपलोड करना है।मन की बात संवाद कार्यक्रम के मौके पर मंडार के पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजुर जी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मंजुला मुर्मु, बुथ कमेटी के युवा प्रमुख निर्मल पहाड़िया,सदस्य जुगल पहाड़िया,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रूपाली सरकार ,लिट्टीपाड़ा विधानसभा कोर कमेटी सदस्य अनिता मुर्मू,बबलू टुडू, सोमय टुडू, चांदू पहाड़िया,मोतीराम पहाड़िया,ज्ञान मरांडी आदि कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!