बजरंग पंडित
पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृत्व मे शुक्रवार को सितपुर स्थित आस्था स्थल गरमजल कुण्ड परिसर पर साफ साफाई अभियान चलया गया । प्रति वर्ष मकर संक्राती के पावन अवसर पर उक्त स्थल पर भब्य मेले का आयोजन होता है जिसमे झारखण्ड,बंगाल उड़िषा और असम से लाखो की संख्या मे श्रद्धालु पहूँचते है और गरम कुण्ड मे डूबकी लगाकर भगवान शिव की आराधना और पुजन करते है । लम्बी समय से गरम कुण्ड एवं आसपास की परिसर मे गंदगी की अम्बार होने के कारण श्रद्धालुओ की आस्था एवं पवित्रता को देखते हूए थाना प्रभारी एवं पुलिस के जवानों के द्वारा गरम कुण्ड और आसपास का स्थाल को साफ साफाई किया गया एवं कचरा को आग जलाकर निपटारा किया गया । साफ साफाई के पश्चात मेला परिसर स्थित दुकान का टेंट लागानेवाले दुकानदारों को अपने दुकान के सामने डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही गरम पानी मेला मे शांति और शोहार्द बनाए रखने के लिए कहा । मौके पर एस आई पुनीत गौतम , एस आई मजिस्टर साह , ए एस आई मुद्रिका प्रसाद , ए एस आई पप्पू चौधरी , गॉंव के प्रधान सेकेन सौरेन , लालू अंसारी एवं अन्य मौजूद थे ।





