Search

October 24, 2026 1:42 pm

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्र को लेकर बीडीओ एवं सीओ ने बैठक की।

बजरंग पंडित

लोकसभा चुनाव में मतदान जागरूकता को लेकर स्वीप की गतिविधियों में तेजी लाने को लेकर सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिन्हा ने एक बैठक की. लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता लाने एवं मतदान में शत- प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए स्वीप की विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई. मौके पर बीडीओ, सीओ के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, सीआई राजेश कुमार साहा, बीईईओ तरुण कुमार घाटी, मास्टर ट्रेनर उत्तम कुमार वैध, जनसेवक महेंद्र सिंह, एसकेएम कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!