पूरे जिले में मकड़ा जाल की तरह फैला हुआ है फर्जी एटीएम टिकट का कारोबार।
जितेंद्र कुमार यादव
हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर प्रखंड में अवैध लॉटरी का कारोबार वर्षो से बदस्तूर जारी है। अभी तक पुलिस ने इस कारोबार के बड़ी मछली को पकड़ने में कामयाबी हासिल नही कर पाया था , पर शनिवार रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई से लॉटरी माफियाओं में दहशत फैल गया है। लॉटरी की इस अवैध कारोबार में कई सफेदपोश भी शामिल है , जो इस धंधे में परोक्ष रूप से शामिल होकर धंधे को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। जो इस धंधे से काफी धन अर्जित किया है। इसकी सघन जांच की जाय तो चौकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। बीते तीन वर्ष पूर्व हिरणपुर बाजार में ही लॉटरी की अवैध छपाई होती थी , पर पुलिस की सख्ती के कारण इसे अन्यत्र ले जाया गया। करीब चार वर्ष पूर्व बिट्टू के घर से तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार बर्णवाल के निर्देश पर हुई छापेमारी में करीब आठ लाख की लॉटरी पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद सुभाष चौक से लाखों की लॉटरी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था ।लॉटरी की यह धंधा हिरणपुर बाजार सहित डांगापाड़ा , मोहनपुर , तोड़ाई आदि जगहों में काफी फैला हुआ है। इसके अलावे हिरणपुर से अन्य प्रखंडो में भी ले जाया जा रहा है। इस पर कड़ी अंकुश लगाना आवश्यक है।





