Search

June 19, 2026 6:40 pm

कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ, हजारों रूपए की कपड़ा ले भागा

पाकुड़( प्रशांत मंडल)

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के तिलका मांझी चौक में स्थित हिरणपुर निवासी राजेश वर्धन का कपड़ा दुकान में हजारों रूपए की कपड़ा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।घटना की जानकारी तब हुआ जब दुकानदार राजेश वर्धन सुबह दुकान खुला। घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस दुकान में पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गया है। दुकानदार हिरणपुर निवासी राजेश वर्धन ने बताया कि रोज की तरह शाम में दुकान बंद कर घर चला गया था जब सुबह दुकान खुला तो देखा कि पीछे से दीवाल कटा हुआ।सारा सामान इधर से उधर पड़ा हुआ हैं। उन्होंने बताया लगभग चालीस से पैतालीस हजार की समान चोरी हुई हैं।वहीं बगल में सूखेन दे हिरणपुर निवासी का मिठाई दुकान में भी कुछ मिठाई चोरी होने मामला भी सामने आया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!