Search

April 26, 2026 2:17 pm

मकदुमपुर मदरसा के हाफिज मोहम्मद अबु बक्कर के निधन पर उपासना मरांडी ने जताया शोक।

परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, कहा– समाज ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो दिया

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के ग्राम मकदुमपुर स्थित मदरसा के हाफिज मोहम्मद अबु बक्कर के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही वे शोकाकुल परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचीं और संवेदना व्यक्त की। उपासना मरांडी ने परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हाफिज मोहम्मद अबु बक्कर का निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे धर्मपरायण, सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और समाज के बीच सम्मान के साथ अपनी पहचान रखते थे। उन्होंने परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही और झामुमो परिवार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ मिल्टन, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!