Search

October 18, 2026 9:06 am

वैद्यनाथ ने रक्तदान कर महिला की बचाई जान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । गुरुवार को सत्य सनातन संस्था के सदस्य सह बड़ी अलीगंज निवासी वैधनाथ चटर्जी ने 30 वर्षीय गर्भवती महिला जोशना देवी को रक्तदान कर जान बचाई हे, सत्य सनातन संस्था के संयुक्त सचिव अजय कुमार भगत ने बताया कि कुणाल किशोर मंडल जो बैंक कॉलोनी के निवासी हैं । उनकी पत्नी का इलाज के लिए शहर के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। जहां डॉक्टर ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया । रक्त के लिए कुणाल किशोर मंडल ने संस्था के सदस्य संतोष टिब्रीवाल से संपर्क किया संतोष टिब्रीवाल ने रक्त के लिए संस्था से संपर्क किया संस्था ने रक्त के लिए रक्तदाता वैधनाथ चटर्जी से संपर्क किया वैधनाथ ने रक्त का महत्व को समझते हुए बिना समय का गवाए गुरुवार को पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष गृह में पहुंचकर अपना दुर्लभ रक्तदान किया बता दे की कुणाल किशोर मंडल इसके पूर्व रक्त के लिए कई जगत घूमे परंतु दुर्लभ रक्त होने के कारण इनका रक्त उपलब्ध नहीं हो पाया ,रक्तदाता वैद्यनाथ चटर्जी का यह दूसरा रक्तदान है इन्होंने कहा कि रक्तदान करके अच्छा लगता है आपके रक्त से किसी का जीवन बच पाता है इससे बढ़कर सौभाग्य की बात क्या है । रक्त मिलने के बाद कुणाल किशोर मंडल ने रक्तदाता एवं संस्था के सदस्यों को हृदय से धन्यवाद दिया मौके पर रक्त अधिकोष गृह में कार्यरत नवीन कुमार एवं पीयूष कुमार ने रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!