Search

April 29, 2026 5:24 am

एसडीओ व डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन जांच अभियान,बिना नंबर के दौड़ रहे दर्जनों ई-रिक्शा को किया गया जब्त

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी पीएम कुजुर ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया।जांच अभियान शहर के गांधी चौक, हीरण चौक एवं खुदीराम बोस चौक पर चलाया गया। जांच अभियान का मुख्य फोकस शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने का है साथ ही शहर को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से सभी टोटो एवं ऑटो चालकों से अनुरोध किया गया।कहा गया कि बगैर निबंधन के वाहन व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के अपने वाहन को परिचालन ना करें। अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं अंतर्गत दंड की राशि वसूल की जाएगी।बता दें कि शहर में बिना नंबर के दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई भी की गई है. इस दौरान दर्जनों ई-रिक्शा को जब्त किया गया था. बिना पंजीयन के सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा को जब्त किया. जिला परिवहन विभाग के कर्मीयों ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट के ई-रिक्शा चलाना गैर कानूनी है. पूर्व में भी ई-रिक्शा चालकों को आगाह किया गया था कि बिना पंजीयन व बिना नंबर प्लेट ई-रिक्श न चलायें. बताया कि बिना पंजीयन व नंबर प्लेट के सभी ई-रिक्शा को जब्त किया गया है. उक्त वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाने की हिदायत दी गई है व चालकों को वाहनों का पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया है.

img 20241007 wa00143897024360105499095

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!