Search

May 9, 2026 11:55 pm

दुर्गा पूजा से पहले पाकुड़िया में वाहन जांच अभियान तेज

नाबालिगों को दोपहिया से दूर रखने के लिए पुलिस ने कसी कमर

पाकुड़: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करवाने हेतु पाकुड़िया थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सोमवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर थाना के एसआई के के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की और हेलमेट की गहन जांच की गई। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई और हेलमेट पहनने, एक से अधिक सवारी न बैठाने जैसी सख्त हिदायत दी गई।जांच में जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा या अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए, उनकी गाड़ियों को रोककर रखा गया। कागज दिखाने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं, जिन वाहनों का दस्तावेज अधूरा पाया गया, उनका चालान भी किया गया।पुलिस ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों को दोपहिया वाहन से दूर रखना और प्रखंड में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है।

img 20250915 wa00498023980622861422321
img 20250915 wa004824427593409089734

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!