संविधान बचाना है तो करे तीर धनुष पर वोटिंग : विजय हंसदा
राजकुमार भगत
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के द्वारा पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर पंचायतों में कालिदास पुर गांव में स्थित सिद्धू कानहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क अभियान की की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष श्याम यादव एवं इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कालिदासपुर, सोनाजोड़ी, कोला जोड़ा, पोचाथोल, नरोतमपुर, इसाकपुर, रहसपुर, नवादा, ईलामी, तारानगर एवं संग्रामपुर पंचायत का दौरा किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट मांगा गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद सह प्रत्याशी विजय हसदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नौकरी में आरक्षण समाप्त करने की बात कही गई है एक और जहां लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है वहां आरक्षण समाप्त कर आदिवासी, मुस्लिम एवं पिछड़ी जाति के लोगों को पंगू बनाने का काम किया जाएगा । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिना किसी कारण के भाजपा की सरकार के षड्यंत्र के तहत इडी के द्वारा द्वारा जेल भेज दिया गया।तो आम लोगों का क्या हस्र होगा अगर आरक्षण बचाना है तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट कर विजई बनावे एवं दिल्ली की कुर्सी पर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में योगदान दें।
मोदी सरकार में बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है लोगों का जीना दुश्वार हो गया है राज्य के मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में लगातार विकास का काम चल रही है।राज्य में सड़कों का जाल बिछ चुका है। गरीबो के लिए सरकार ने सोना सोबरन धोती लुंगी साड़ी योजना के माध्यम से मात्र दस रुपये में धोती/लूंगी और साड़ी देने का काम किया। पूर्व की सरकार में 11 लाख राशनकार्ड को बंद करने का काम किया था जबकि हमारी सरकार ने हरा राशनकार्ड बनाकर लोगों को राशन उपलब्ध कराने का काम रही है। हमारी सरकार ने राज्य में 125 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना लागू की। ग्रामीण क्षेत्रों में जल नल योजना के माध्यम से हर घर शुद्ध पेयजल पहुँचाने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की।आप सभी बाबा साहेब के संविधान की रक्षा का शपथ लें और 1 जून को भारी से भारी संख्या में तीर कमान पर बटन दबाकर दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूती प्रदान करें।मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ के प्रखंड अध्यक्ष मुसलोदीन शेख कालिदासपुर जिला परिषद के सदस्य मंजुला हांसदा कांग्रेस पार्टी के जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष साइन परवेज सचिव राजेश सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन , मुबारक हुसैन, नदीम सेख तारकेश्वर भगत पप्पू गंगवानी जगदीश भगत आवेदीन अंसारी मार्कोस मरांडी योगेश्वर मरांडी प्रमोद नागलिया शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गोड़आदि ग्रामीण उपस्थित थे।







