राजकुमार भगत
पाकुड़। बुधवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा ने सदर पाकुड़ प्रखण्ड अंतर्गत ईसाकपुर , चंद्रपाड़ा मोड़ , रहसपुर, नवादा, इलामी, तारानगर, संग्रामपुर, नरोत्तमपुर आदि गाँव का तूफानी दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू हुए साथ ही तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर गठबंधन की हाथ मजबूत करने की अपील की।
मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,निरंजन मिश्रा, मंजुला हसदा, पप्पू गंगवानी, रामविलास महतो, देबू विश्वास, मुजीबुर रहमान, होबि सेख, सेलिम सेख, नसिम आलम, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।





