Search

May 12, 2026 1:47 pm

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पाकुड़िया पंचायत भवन पहुंचा।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ बुधवार को पाकुड़िया पंचायत भवन पहुंचा। मौके पर यात्रा में शामिल संकल्प रथ में लगे एलईडी के द्वारा लोगों को केंद्र प्रायोजित योजना के बारे में जानकारी दी गई तथा लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना। रथ यात्रा के दौरान भाजपा जिला संयोजक सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन बीडीओ साईमन मरांडी,मंडल अध्यक्ष विजय भगत, पंचायत मुखिया अनीता सोरेन, हिरदानंद भगत, लक्ष्मण राय, बीपीआरओ त्रिदीप शील सहित जेएस एलपीएस के अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। उपस्थित महिलाओं को आयुष चिकित्सक डॉ गंगा शंकर शाह ने आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दिया। संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री के संबोधन वाले वीडियो के माध्यम से लोगों को 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान लगाए गए शिविर में भाजपा नेता एवं बीडीओ ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान समृद्धि योजना, हर घर शौचालय, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम आवास योजना जैसी सहित कई अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही मौके पर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन लाभुक महिला नीतू देवी, पायल मिर्धा, श्री मिर्धा को पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, बीडीओ साइमन मरांडी, मुखिया अनीता सोरेन ने एलपीजी कनेक्शन, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, पाइप रेगुलेटर का भी वितरण किया। मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीओ राजीव कुमार, बीपीएम प्रशांत यादव, डॉ सरदार मलजाट, एएनएम सहित अन्य दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

img 20240228 wa00581852615296541063

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!