Search

May 9, 2026 12:31 pm

बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बोलेरो वाहन सहित तीन लोगों को पकड़ा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): कथित रूप से बकरी चोरी की आरोप लगाते हुए गुरुवार को गम्हरिया गांव के ग्रामीणों ने बोलेरो वाहन सहित तीन लोगों को पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या जेएच 16 एच 0239 गम्हरिया ग्रामीण पथ से गुजर रहा था कि एक मुर्गा को कुचल दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को रोका। जिसमे चार बकरी पाए जाने पर चोरी की आरोप लगाते हुए ग्रामीण भड़क उठे व वाहन में सवार तीन लोगों से मारपीट भी किया। इसमे से एक व्यक्ति अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँसकेन्द्री निवासी शमशेर अंसारी है। वही अन्य दो लोगो का नाम पता नही चल पाया है। इसकी सूचना मिलने साथ मौके पर पुलिस भी पहुंची व तीनो व्यक्ति को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया , पर आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तीनो आरोपी को ग्रामीण अपने कब्जे में रखा हुआ था।

img 20240801 wa00302724938127284103638

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!