Search

October 4, 2026 6:32 am

ट्रैक्टर हादसे में युवक की मौत मामले पर ग्रामीणों का जमकर विरोध, प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता और नौकरी की गारंटी।

अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर सात घंटे आवागमन को किया था बाधित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के जगदीशपुर में एक दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से 18 वर्षीय एग्नेसियस टुडू उर्फ बिट्टू की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मुवाबजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। महेशपुर एसडीपीओ विजय प्रकाश भगत, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचल अधिकारी संजय सिन्हा और थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने मृतक के परिजनों से वार्तालाप की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रशासन ने मुवाबजा के तौर पर 50 हजार रुपये नगद दिए और आगे 1 लाख 20 हजार देने की बात कही। साथ ही, मृतक की बहन को नौकरी देने का वादा किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद रास्ता खाली कर दिया और आवागमन बहाल हो गया। यह हादसा महेशपुर प्रखंड में सड़क सुरक्षा की महत्ता को दर्शाता है और ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर देता है।

img 20241210 wa00731707500053112276726

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!