बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जरूरत
अमर भगत
अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने झारखंड सरकार द्वारा निकाले गए चौकीदार बहाली में मांगे जा रहे कैरक्टर सर्टिफिकेट बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इन ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 28 तारीख को अपने कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन जमा किया था, लेकिन आज 9 अगस्त हो जाने के बाद भी उनके सर्टिफिकेट नहीं बने हैं। इस देरी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि समय अवधि को थोड़ा बढ़ा दिया जाए ताकि सभी लोगों का कैरक्टर सर्टिफिकेट समय पर बन सके और राज्य के हर बच्चे इस बहाली का हिस्सा बन सकें। अगर समय अवधि नहीं बढ़ाई गई तो कई बच्चे इस बहाली का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस प्रकार की समस्याओं को देखते हुए यह आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे ताकि बच्चों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें।





