Search

September 16, 2026 4:57 am

तम्बाकू सेवन के विरुद्ध ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में पाकुड़ प्रखंड के नवीनगर पंचायत भवन में तम्बाकू सेवन के विरुद्ध विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में तंबाकू सेवन करने से होने वाले गंभारी बीमारी समेत दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख सहायक गंगाराम टुडू ने संयुक्त रूप से तम्बाकू सेवन करने से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में जानकारी दी।इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक कर एक अच्छा स्वास्थ्य और तंबाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि अपने जीवन में गंभीर बीमारी से बचाव कर खुद और अपने परिवार के लिए जीवन के महत्व को समझ सके। मौके पर पीएलवी चंद्र शेखर घोष, खुदू राजवंशी,पंचायत के मुखिया समेत अन्य प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20250531 wa00173377449634908472688

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!