Search

May 11, 2026 12:00 am

राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन, 10588 वादों का हुआ निष्पादन।

पाकुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर 10,588 वादों का निष्पादन हुआ और 9 करोड़ 41 लाख 6 हजार 598 रुपये का समझौता कराया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायिक प्रणाली को सुलभ और न्याय को आमजन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार में झालसा रांची के निर्देशानुसार सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल रहे। लोक अदालत के माध्यम से आम जनता, बैंक के अधिकारी समेत अन्य विभाग से आए अधिकारीगण ने वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया और राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ बेंचों का गठन किया गया था, जिसमें वादों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार, क्रांति प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. मोहिउद्दीन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

img 20250510 wa00108262719801032110038

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!